फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: भिखारी- बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान भला करेगा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 26 Sep 2022 05:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 05:17 PM IST
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Beggar Babuji give me one rupee Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Latest Jokes in Hindi: मानिसक तनाव और चिंता से मुक्ति दिलाने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप बुरे वक्त में भी हसते रहते हैं, तो इससे आप मानसिक तनाव और चिंता का शिकार नहीं होते हैं। कितना भी बुरा वक्त हो हंसते रहने से जल्दी बीत जाता है। हंसने के लिए किसी खास समय और चीज की जरूरत नहीं होती है। आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर कभी भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।


70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं..
 
Latest Jokes in Hindi Beggar Babuji give me one rupee Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : Pixabay
भिखारी- बाबूजी एक रुपया दे दो, भगवान आपका भला करेगा,
बाबूजी- एक रुपए से क्या होगा इस महंगाई में?
भिखारी- मैं आदमी की हैसियत देखकर ही मांगता हूं...

 
Latest Jokes in Hindi Beggar Babuji give me one rupee Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
सास (दामाद से): आप काम क्या करते हैं?
दामाद- जी मैं पायलट हूं...!
सास- अच्छा कौन-सी एयरलाइन्स में पायलट हैं?
दामाद- अरे मैं वो शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Beggar Babuji give me one rupee Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
सेल्समैन- सर, कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
बंटू- नहीं, हम कॉकरोच को इतना लाड-प्यार नहीं करते!
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा...!!

 
विज्ञापन
Latest Jokes in Hindi Beggar Babuji give me one rupee Read Hindi Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- इतने दिन कहां थे?
रमेश- बर्ड फ्लू हो गया था।
टीचर- पर यह तो बर्ड में होता है... इंसानों में नहीं
रमेश (गुस्से में)- इंसान समझा ही कहां है आपने, रोज तो मुर्गा बना देते हो...

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed