आजकल की भागमभाग जिंदगी में इंसान के पास दुखी होने की कई वजह हैं, लेकिन हमें किसी भी तरह खुश रहना चाहिए। अगर हम हंसते और मुस्कुराते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने के लिए किसी खास मौके या किसा खास समय की जरूरत नहीं होती ह। हम कभी भी और कहीं भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, तो आइए चलते हंसने और हंसाने के सफर पर...
Latest Jokes: मरीज और डॉक्टर की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी- ठीक है।
कुछ देर बाद
पति- मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं..
पति- क्यों?
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश
पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!
रमेश- बाथरूम से निकला तो भी उसके हाथ में फोन था
सुरेश- हमेशा फोन में लगा रहता है
रमेश- सॉरी यार
सुरेश- तू जब फ्री होता है तो क्या करता है
रमेश- फोन चार्ज करता हूं
सुरेश- और फ्री कब होता है
रमेश- जब फोन की बैटरी खत्म हो जाती है
सुरेश बेहोश