Funny Jokes: शरीर के लिए हंसी एक दवा की तरह काम करती है। हंसने से हम टेंशन और मानसिक तनाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम चाहें तो हंसने में जोक्स और चुटकुले की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: डॉक्टर और पप्पू की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
मम्मी जब मैं रात को सू-सू करने गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- नहीं तो! क्या हुआ?
गोलू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला तो लाइट अपने आप चालू हो गई और ठंडी-ठंडी हवा आने लगी।
उसकी बात सुनकर मम्मी गुस्से में बोली- तू फिर फ्रिज में सू-सू कर आया।
चिंटू- की गाड़ी कीचड़ में फंस गई
पिंटू- क्या हुआ चिंटू?
चिंटू- गाड़ी फंस गई यार अब इंतजार कर रहा हूं।
पिंटू- किसका?
चिंटू- निरमा वाली तीन औरतों का।
टीचर- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
स्टूडेंट- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
टीचर- अच्छा जनाब, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
स्टूडेंट- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी से भी नहीं।