Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में लोगों पर काम का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में इंसान अपने लिए बहुत कम समय निकाल पाता है, जिसकी वजह से उदासी और टेंशन जैसी समस्याओं से घिर जाता है। अगर हम नियमित रूप से हंसते रहेंगे, तो इन परेशानियों से बचे रहेंगे। हंसने-मुस्कुराने से घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। सेहतमंद रहने के साथ ही हंसने के कई फायदे हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। हंसने से हम हमेशा तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Jokes: पप्पू- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? गप्पू ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
पप्पू- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
गप्पू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा... और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा।
दादी और पोता आपस में बात करते हुए...
दादी- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है। देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है।
पोता- दादी लकवा नहीं, वह सेल्फी ले रही है।
Jokes: मोनू ने सोनू को बताई एक मजेदार बात, जानकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
चिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था एक विदेशी आदमी आया और उसने चिंटू को रोका
चिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है
चिंटू- तो जा ना, सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?
Funny Jokes: चिंटू- अगर मुझे साइकिल नहीं दोगे तो मेरा दिल खट्टा हो जाएगा, मिंटू ने दिया गजब का जवाब
पत्नी के तलाक देने के बाद, एक शख्स ने अपने दोस्त से पूछा-
अब आपको बहुत तकलीफ रहती होगी?
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा खुश हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।