जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: मास्टर जी के सवाल का पप्पू ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसन - आपके बर्तन बड़े चमक रहे हैं...
धोने के लिए किस चीज का इस्तेमाल करती हैं...?
.
.
पत्नी - पति का...!
पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए) - एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे,
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम से धनिया ले आए।
.
तुझ जैसे बेवकूफ को, तो घर से निकाल देना चाहिए!
.
बेटा - पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं।
.
पिता - क्यों...?
.
बेटा - क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!
टीचर - रहीम का कोई भी एक दोहा सुनाओ...!
.
पप्पू - सर मुझे नहीं आता
.
टीचर - तुम्हें जितना आता है, उतना ही सुना दो...
.
पप्पू - कभी प्यासे को वाटर पिलाया नहीं,
बाद में क्वाटर पिलाने से क्या फायदा...
.
टीचर - बैठ जा, ड्यूटी के समय मन भटका रहा है...!
संता - सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं...
.
बंता - तो फिर तुमने क्या किया?
.
संता - मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी।
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला...!