जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पप्पू और मास्टर जी की मजेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
बरसात की एक अंधेरी रात में एक बूढ़ा आदमी किताब बेचने के लिए खड़ा था...
.
तभी सूटबूट पहने एक आदमी आया और उसने 3000 रुपये की एक किताब खरीद ली!
.
बूढ़े आदमी ने किताब देकर कहा - जब तक कोई मुसीबत ना आए,
तब तक किताब का आखिरी पेज मत देखना...
.
आदमी ने पूरी किताब पढ़ ली, लेकिन डर के कारण आखिरी पेज नहीं खोला...!
.
एक दिन उससे रहा नहीं गया और उसने आखिरी पेज खोल कर देख ही लिया
और सदमे में मर गया...!
.
दरअसल, आखिरी पेज पर लिखा था - MRP-RS 15/-Only...!
हॉरर फिल्म में जब लड़की को अजीब-अजीब आवाजें सुनाई
देती हैं तो वो ऐसे बोलती है - कौन है वहां...?
.
.
.
जैसे कि भूत उनको बोलेगा - अरे मैं हूं.... मैगी बना रहा हूं,
खाएगी क्या...?
हथेली में अगर खुजली हो तो समझना कि...
.
खुजली का रोग हुआ है।
.
पैसा नहीं आता, उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है...
.
खुजाने से अगर पैसा आता तो भालू और बंदर सबसे ज्यादा पैसे वाले होते...!
क्लास में लंबा-चौड़ा लेक्चर देने के बाद मास्टर जी ने पूछा -
किसी को कोई डाउट है तो पूछ सकता है...
.
.
पप्पू - सर वो आज प्रिया स्कूल क्यों नहीं आई...?
.
फिर क्या पप्पू की हो गई पिटाई...!