जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शराबी दोस्तों की धमाकेदार बातचीत सुनकर हो जाएंगे लोटपोट...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति आधी रात को अपनी मोटी बीवी को जगा कर बोला...
.
घुट-घुट कर मरना सही है या फिर
एकदम से मर जाना...?
.
पत्नी - एकदम से मर जाना अच्छा होता है...
.
पति - तो अपनी दूसरी टांग भी मेरे ऊपर रखे दे और किस्सा खत्म कर मेरा...!!!
कड़वा सत्य...
.
अगर आप सोचते हैं कि...
काश! आपकी शादी आपकी साली से हुई होती तो अच्छा होता...
.
तो यकीन मानिए...
.
आपकी साली के पति भी बिल्कुल ऐसा ही सोचते होंगे!!!
पत्नी - आज मैंने पेपर में पढ़ा कि शराब पीने से लीवर खराब हो जाता है!
बंद कर दो प्लीज...
.
पति - तुम कहती हो तो कर देता हूं...
.
पत्नी - कितने अच्छे हो तुम
.
पति (कुछ देर बाद) - हां, मैंने पेपर वाले से बात कर ली,
कल से पेपर नहीं डालेगा!!!
.
पत्नी बेहोश!
दो दोस्त शराब पीने के बाद,
सिगरेट पीते हुए और गुटखा मुंह में दबाए हुए
बहुत ही गंभीर मुद्रा में बात कर रहे थे कि...
.
.
पिज्जा मत खाया कर बे...
मैदा होता है, बहुत नुकसान पहुंचाता है शरीर को...!!!