फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: पति ने पत्नी से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 14 Feb 2021 01:26 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 14 Feb 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes In Hindi Husband Wife Jokes In English Valentine Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

मास्टर जी - न्यूटन की नियम बताओ।
.
छात्र - सर पूरी लाइन तो याद नहीं, बस अंतिम लाइन याद है!
.
मास्टर जी - चलो अंतिम लाइन ही सुना दो।
.
छात्र - .....और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं...!

Jokes Very Funny Jokes In Hindi Husband Wife Jokes In English Valentine Jokes
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया

बेटा - पापा, मेरी एक छोटी सी समस्या है...!
.
पापा - बोलो बेटा...?
.
बेटा - पापा मैंने सुना है कि प्रहलाद इसलिए पूजा गया,
क्योंकि उसने त्रेता युग में अपने पापा की बात नहीं मानी थी..!
.
और
.
श्रीराम इसलिए पूजे जाते हैं, क्योंकि उन्होंने सतयुग में अपने पापा की आज्ञा का पालन किया था...!
.
कृपया मुझे बताएं मैं आपकी आज्ञा का पालन करूं या नहीं...!
.
पापा - प्यारे पुत्र, यह कलयुग है, हम दोनों के लिए अच्छा
यही होगा कि हम दोनों तेरी मां की आज्ञा का पालन करें...!!!

Jokes Very Funny Jokes In Hindi Husband Wife Jokes In English Valentine Jokes
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया

पप्पू - भारत अकेला ऐसा देश है, जहां मौसम के लिए भी
इंसानों को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - अरे लोग कहते नहीं है कि
'क्या शर्मा जी बड़ी गर्मी करवा दी आपने'...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes In Hindi Husband Wife Jokes In English Valentine Jokes
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया

पति ने ऑफिस से पत्नी को फोन किया...
.
पति - हैलो... खाने में क्या है...?
.
पत्नी - जहर...!
.
पति - तो फिर एक काम करना तुम खा कर सो जाना,
मैं देर से आऊंगा...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed