जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
अखबार पढ़ते हुए पप्पू ने जब कर दी गलती...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर - बच्चों, वादा करो कि कभी शराब-सिगरेट नहीं पिओगे...!
.
बच्चे - नहीं पीएंगे...
.
टीचर - कभी लड़कियों का पीछा नहीं करोगे...!
.
बच्चे - नहीं करेंगे...
.
टीचर - लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे...!
.
बच्चे - नहीं करेंगे...
.
टीचर - वतन के लिए जान दे दोगे...!
.
बच्चे - दे देंगे सर, ऐसी जिंदगी का और करेंगे भी क्या...?
एक मां अपने 10 साल के बच्चे का
फोटो खिंचवाने के लिए स्टूडियो लेकर गई...
.
फोटोग्राफर बच्चे को पुचकारते हुए बोला -
बेटा, मेरी तरफ देखो...
इस कैमरे से अभी कबूतर निकलेगा!
.
बच्चा बोला - फोकस एडजस्ट कर,
जाहिलों जैसी बातें मत कर...
.
पोर्ट्रेट मोड यूज करना मैक्रो के साथ और
आईएसओ 200 के अंदर रखना...
.
हाई रिजॉल्यूशन में फोटो आनी चाहिए...
फेसबुक पर अपलोड करनी है,
वरना पैसे नहीं मिलेंगे...!
.
'कबूतर' निकलेगा...
तेरे बाप ने कबूतर डाला था कैमरे में...?
एक शराबी अपने दोस्त से -
आज तब तक पीयेंगे जब तक,
वो सामने वाले तीन पेड़ छह नहीं दिखने लगें...!
.
.
बगल से जा रहा व्यक्ति बोला -
बस करो कमीनो...
.
सामने एक ही पेड़ है...
अब क्या जंगल बनाओगे...!!!
पप्पू ने अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा...
'बीवी को कैसे नियंत्रित रखें'
.
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया -
सुबह टहलने जाएं...!
ज्यादा हरी सब्जियां खाएं...!
क्रोध न करें...!
खान पान का विशेष ध्यान रखें...!
रेगुलर चेक अप करवाएं...!
वगैरह वगैरह…
.
बाद में पप्पू ने फिर से हेडिंग ध्यान से पढ़ा, तो उसका दिमाग खराब हो गया,
लिखा था 'बीपी को कैसे नियंत्रित रखें'