जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पप्पू से जानिए जिनका कोई नहीं होता है, तो...पढ़िए मजेदार जोक्स
आज का ज्ञान
.
प्यार एकतरफा होना चाहिए...
.
दोनों तरफ से बराबर होने से...
.
शादी होने का खतरा बढ़ जाता है...!
एक लड़की ने भगवान से पूछा -
मुझे रात को नींद क्यों नहीं आती...?
.
.
भगवान जी बोले - प्यार होने की एक्टिंग
मत कर, दोपहर में तू खूब सोती है...!
नाम में क्या रखा है...
.
रास्ता तो वो भी नहीं बता पाती...
.
जिसका नाम दिशा है...!
आपने कभी सोचा है कि बीवी के बाप को
अगर ससुर कहते हैं तो...
.
गर्लफ्रेंड के बाप को क्या कहेंगे...?
.
अगर शादी के लिए हां कर दे तो ससुर,
नहीं तो असुर...!