जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू-गप्पू की मजेदार बातें कर देगी आपको लोटपोट...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पति दूध पीकर - छी... ये कैसा दूध है...?
.
बीवी - क्यों जी, क्या हुआ...?
.
पति - इसका स्वाद इतना अजीब क्यों है...?
.
बीवी - वो जी, केसर खत्म हो गया था,
तो मैंने आपकी जेब से बिमल पान मसाला निकालकर डाल दिया...
क्योंकि इसके दाने दाने में है केसर का दम!!!
संता - क्यों भाई बंता छह महीने पहले तुम्हारी नेम प्लेट पर
B.A. लिखा था और अभी M.A. लिखा है...
.
दो साल की डिग्री छह महीने में कैसे?
.
बंता - छह महीने पहले मेरी बीवी मर गई,
तो मैंने नेम प्लेट रक Bachelor Again (B.A.) लिखा था...
.
अब मेरी शादी दोबारा हो गई, तो (M.A) Married Again लिखा है...!!!
दो दोस्त बात कर रहे थे...
यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नहीं
.
पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी...
.
दोस्त - फिर सुबह बीवी की खबर ली कि नहीं?
.
दूसरा दोस्त - अरे नहीं यार, सुबह याद आया कि बीवी,
तो मायके गई है और चाबी मेरी जेब में ही थी!!!
पप्पू - आदमी अपने घर में सिर्फ दो कारणों से खुश होता है
.
गप्पू - कौन-कौन से...?
.
पप्पू - पहला, बीवी नई हो या
दूसरा, बीवी नहीं हो...!!!