जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: दुल्हन की मजेदार बात सुन बेहोश हो दूल्हा...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पत्नी - मैं आपसे बात नहीं करूंगी।
.
पति - ठीक है...!
.
पत्नी - क्या आप कारण नहीं जानना चाहते...?
.
पति - नहीं, मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं...!
पप्पू - लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं...?
.
गप्पू - क्यों...?
.
.
पप्पू - ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें कि
तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं...!
संता होटल में खाना खाने के बाद उठा और
वेटर को 10 रुपये टिप दिए।
.
वेटर - 10 रुपये की टिप मेरे लिए बेइज्जती है।
.
संता - तो फिर?
.
वेटर - 20 रुपये दे दो।
.
संता - नहीं यार... मैं तुम्हारी दो बार बेइज्जती नहीं कर सकता...!
ट्रैफिक हवलदार ने एक स्कूटर वाले आदमी को पकड़ लिया...
.
ट्रैफिक हवलदार - 30 हजार का चालान है...!
.
स्कूटर वाला - पर मेरे पास पैसे नहीं हैं।
.
ट्रैफिक हवलदार ने इंस्पेक्टर को फोन किया और बोला -
साहब, ये स्कूटर वाले के पास चालान भरने के पैसे नहीं हैं,
इसकी किडनी निकलवा लूं क्या...?
.
यह सुनकर स्कूटर वाला स्कूटर छोड़कर भागा...!