जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति-पत्नी की धमाकेदार बातचीत कर देगी आपको लोटपोट....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं की क्लास चल रही थी...
.
अंग्रेजी के टीचर ने पूछा - बता रे गोलू It कब इस्तेमाल होता है?
.
गोलू - सर, घर पर खाना बनाते वक्त...!!!
बेटा – पापा ये साढू-साढू कौन होते हैं...?
.
.
पापा – बेटे जब दो अनजान आदमी एक ही कंपनी द्वारा
ठगे जाते हैं, तो वह आपस में साढू-साढू कहलाते हैं।
पप्पू अपनी पत्नी के साथ स्टेशन पर ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था...
.
तभी एक गाड़ी आई, जिस पर लिखा था, “बॉम्बे मेल”
.
पप्पू भाग कर ट्रेन में चढ़ गया और अपनी पत्नी को बोला,
जब बॉम्बे फीमेल आएगी, तुम उसमें आ जाना।
पति - अगर तुमने ज्यादा परेशान किया तो मैं साधु बन जाऊंगा।
.
पत्नी - नॉर्मल साधु या नागा साधु...?
.
पति - क्यों...?
.
पत्नी - अगर नॉर्मल साधु बनना है तो मैं आपकी पैकिंग करूं...
और
अगर नागा साधु बनना है तो फटाफट कपड़े उतारो और निकल लो...!