बाबा का प्रवचन सुन पप्पू ने कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
तीन पागल एक ही बेड पर सो रहे थे, तीनों को जगह कम पड़ रही थी।
.
एक पागल उतर कर नीचे सो गया, तो
ऊपर से दूसरा पागल बोला -
ओए ऊपर आजा, अब जगह हो गई है...!!!
लड़का - तुम बाइक या कार नहीं चलाती...?
.
लड़की - नहीं...
.
लड़का - फिर क्या चलाती हो...?
.
लड़की - फेसबुक, क्योंकि इसमें हाथ-पैर टूटने का खतरा नहीं होता...!!!
एक बाबा प्रवचन दे रहे थे...
'जहां इज्जत ना मिले, वहां कभी जाना नहीं चाहिए'।
.
.
पप्पू - भाड़ में जाए ऐसा प्रवचन,
क्या अब आदमी शाम को अपने घर अपनी बीवी के पास भी न जाए...?