फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मार्कशीट देखकर भड़के पति को पत्नी ने दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 29 Aug 2020 04:27 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 29 Aug 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Jokes Latest Jokes Love Jokes Father Son Jokes Pappu Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

परम सत्य ज्ञान...


कहते हैं कि पति परिवार को हेड होता है... 
लेकिन लोग भूल जाते हैं कि पत्नी परिवार की गर्दन होती है... 
और गर्दन जिधर मुड़ेगी, 
हेड को तो उधर ही मुड़ना है...!!!

Jokes Latest Jokes Love Jokes Father Son Jokes Pappu Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

डॉक्टर - आपने आने में देर कर दी...
.
पप्पू (हैरान और उदासी भरे शब्दों में) -
क्या हुआ डॉक्टर साहब,
कितना वक्त बचा है मेरे पास...?
.
डॉक्टर - मर नहीं रहे हो,
छह बजे का अपॉइंटमेंट था और
तुम सात बजे आए हो...!!!

Jokes Latest Jokes Love Jokes Father Son Jokes Pappu Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक दुखियारा पति बीवी की डांट सुनकर बाहर निकला
और एक कुत्ते के पास जाकर बैठ गया...
.
.
फिर कुत्ते से बोला - तुझमें और मुझमें
सिर्फ दो पैरों का ही फर्क है,
बाकी हालात एक जैसे ही हैं...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Latest Jokes Love Jokes Father Son Jokes Pappu Jokes Husband Wife Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक आदमी काम पर से थक-हार कर घर आया...
.
पत्नी ने पानी का गिलास दिया, तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने
पिता के पास पहुंचा... साइंस-39, इंग्लिश-46, मैथ्स-30
.
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी अपने बेटे से- ये मार्क्स आए
हैं, गधे शर्म नहीं आती? नालायक है तू नालायक। 
.
पत्नी - अरे आप सुनो तो...
.
आदमी - तू चुप बैठ... तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे। 
फिर अपने बेटे से - अरे तेरा बाप दिनभर मेहनत करता है और
तू ऐसे मार्क्स लाता है। 
.
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए सुनता रहता है...
.
पत्नी - अरे सुनो तो...
.
आदमी - तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं
इसे...
.
पत्नी (इस बार तेज आवाज में) - अरे सुनो पहले... सुबह
अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed