जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पिता के सवालों का बेटे ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईने के आगे खड़ी पत्नी ने अपने पति देव से पूछा -
क्या मैं बहुत मोटी लग रही हूं...?
.
पति ने सोचा और बेकार के झगड़े से बचने
के लिए कहा - बिल्कुल भी नहीं...!!!
.
पत्नी ने खुश होकर रोमांटिक होते हुए कहा -
ठीक है फिर मुझे अपनी बाहों में उठा कर फ्रिज तक ले चलो...
मैं आइसक्रीम खाऊंगी!
.
स्थिति को बेकाबू होते देख पति ने कहा -
रुक जा... मैं फ्रिज ही ले आता हूं...!!!
पप्पू पर बिजली का तार गिर गया...
.
वह तड़प-तड़प कर मरने ही वाला था कि अचानक
.
उसे याद आया...
बिजली तो दो दिन से बंद है।
.
वो वापस उठकर हंसते हुए बोला -
हे भगवान याद नहीं आता तो मर ही जाता...!!!
एक बस का एक्सीडेंट हो गया...
.
ड्राइवर जोर-जोर से रो रहा था और चिल्लाकर कह रहा था -
मेरा हाथ कट गया बहुत दर्द हो रहा है!
.
तभी पास खड़ा पप्पू बोला - अबे चुप कर,
उस आदमी को देख बेचारे का गला कट गया,
फिर भी कैसे चुपचाप पड़ा है और तू सिर्फ हाथ
कटने पर इतना चिल्ला रहा है...!!!
एक लड़की किसी लड़के से व्हाट्सप्प पर चैट कर रही थी...
.
लड़का - हेलो...
.
लड़की - हाय... क्या कर रहे हो?
.
लड़का - मैं एक खूबसूरत लड़की से बात कर रहा हूं।
.
लड़की - वाओ... तुम कितने स्वीट हो!
.
लड़का - हां, वो खूबसूरत लड़की काफी देर से रिप्लाई नहीं कर रही है,
तो सोचा तुझसे ही बात कर लूं...!!!