जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज पढ़ टेंशन में आ गया लड़का...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता - बेटा दूध पीएगा...?
.
बेटा - नहीं...
.
पिता - बेटा जूस पीएगा...?
.
बेटा - नहीं...
.
पिता (गुस्से में) - बिल्कुल मां पर गया है, लगता है खून ही पीयेगा...!
मां भी वहीं बैठी थी, उससे रहा नहीं गया तो उसने भी बेटे से पूछना शुरू किया...
.
मां - बेटा सेब खाओगे...?
.
बेटा - नहीं...
.
मां - बेटा आम खाओगे...?
.
बेटा - नहीं...
.
मां - बिल्कुल बाप पर गया है, चप्पल ही खाएगा...!!!
पप्पू - पता है, कुवारों को शादीशुदा लोगों से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए...!
.
गप्पू - क्यों...?
.
पप्पू - क्योंकि वो शादी के फायदे कम और नुकसान ज्यादा बता देते हैं...!!!
शादी से पहले होने वाली बीवी का मैसेज आया...
मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती...
.
लड़का टेंशन में आ गया...
.
तुरंत दूसरा मैसेज आया - सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया...
.
लड़का फिर टेंशन में आ गया...!!!