जोक्स: मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा खुश रहना चाहिए। अगर आप प्रसन्न रहेंगे और हंसते रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। लोगों को हंसाने में जोक्स काफी मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
संता अपनी गर्लफ्रेंड पम्मी को नए नंबर से फोन लगाता है।
संता- हैलो जान कैसी हो, "I Miss you so much"
लड़की- तू चिंटू बोल रहा है न?
संता- अरे वाह, मेरी आवाज़ से ही पहचान लिया...
लड़की-तेरे पापा का नाम हीरालाल ही है न
संता- चौंककर हां, बिलकुल सही
लड़की- और तेरे दादा का नाम बनवारीलाल है?
संता- अरे लगता है तू मेरी दीवानी हो गयी है, मेरी पूरी डिटेल रखने लगी है तू
लड़की- अबे गधे मैं तेरी मां बोल रही हूं,
संता- मजाक क्यों कर रही हो पम्मी
उधर से आवाज आती है अरे बेवकूफ तूने पम्मी की जगह गलती से मम्मी का नंबर लगा दिया है। तू घर आ फिर बताती हुं तुझे...
साली- जीजा जी अच्छे पति की पहचान कैसे होती है?
जीजा जी- साली साहिबा अच्छे पति सबको ही मिलते हैं पर इसकी पहचान सिर्फ "पड़ोसन" को ही होती है बीवी को नहीं होती।
जीजा जी की ये बात साली साहिबा ने दीदी को बता दी।
उसके बाद जीजा ने कभी घर में पड़ोसन का जिक्र नहीं किया।
पप्प-गप्पू से- पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,
कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।
गप्पू- क्या?
पप्पू- ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?
हिंदी चुटकुले: साली- यह प्यार कब होता है, जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब
मंदिर में पप्पू- हे भगवान मेरी सरकारी नौकरी लगवा दो...?
भगवान- क्यों खाली हाथ आये, नारियल केला और सेब नहीं लाए...?
पप्पू- भगवान जी आप कर्म करो, फल की चिंता मत करो..!
जोक्स: प्रेमिका- मैं किसी और से शादी कर रही हूं तुम मुझे भूल जाओ, प्रेमी ने दिया मजेदार जवाब
पप्पू- लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं...?
गप्पू- क्यों...?
पप्पू- ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें
कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं...!