जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। हम और आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। हंसने के लिए किसी इंसान की भी जरूरत नहीं होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद रोता हुआ इंसान भी हंसने लगेगा। तो दर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
जोक्स: टीचर- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं? छात्र ने दिया गजब का जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर (छात्र से)- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
छात्र- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।
दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत। बाकी तो सब विदेश हैं।
संता- कोई चीज बुरी नहीं है होती बस समय समय की बात है।
बंता- बोला वौ कैसे
संता- अगर बगल की स्कूटी पर खूबसूरत लड़की हो तो ट्रैफिक जाम भी अच्छा लगता है
जोक्स: आईने में देखकर एक पागल ने कही ऐसी बात, सुनकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला...
कब्रिस्तान...
हिंदी जोक्स: जीजा- इतनी देर से तुम क्या सोच रही हो? साली ने दिया गजब का जवाब
पापा- सोनू क्या बात है तेरी मम्मी आज इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
सोनू- बस ऐसे ही पापा, मम्मी ने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी तो मैंने गलती से फेवीस्टिक दे दी है…
पापा (हंसते हुए)- जुग-जुग जिओ मेरे लाल… भगवान सभी को ऐसा ही बेटा दे…