फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पप्पू की बीमार दादी से डॉक्टर- कृपया मुंह खोलिए, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Mon, 23 Sep 2024 03:05 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 23 Sep 2024 03:05 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: हम सभी के जीवन में हंसी-ठिठोली, मजाक और चुटकुलों का विशेष महत्व है। जोक्स और चुटकुले लोगों को सिर्फ हंसाते ही नहीं बल्कि तनाव से मुक्ति भी दिलाते हैं। हास परिहास व्यक्ति का मन को प्रसन्न रहता है। मन प्रसन्न रहता है, तो तनाव हमारे आसपास भी नहीं भटकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला



पप्पू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया और उसे अपने बादशाह के पास ले गए।
बादशाह - इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए।
पप्पू - नहीं, नहीं जहां पनाह.. रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए!
 

Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा? 
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
 यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
 

Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पप्पू अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...
डॉक्टर- मुंह खोलो दादी...
दादी- तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे पड़ोसी राजू से मिलती है।
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!

Jokes: जब सुहागरात से पहले हाथ जोड़कर बैठा था पति, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

चिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
मिंटू- पता नहीं, तुम बताओ?
चिंटू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।

आज के मजेदार जोक्स: जब लड़की ने लड़के को बताया लड़कियों की खूबसूरती का राज, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
Jokes in Hindi Pappu Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पति अपनी पत्नी से - मेरी शर्ट को उल्टी करके प्रेस करना।
पत्नी-  ठीक है।
कुछ देर बाद
पति-  मेरी शर्ट को प्रेस कर दिया क्या?
पत्नी- नहीं अभी नहीं.. 
पति- क्यों? 
पत्नी- अभी मुझे उल्टी ही नहीं आ रही तो उल्टी करके कैसे प्रेस करूं?
पति बेहोश 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed