भागमभाग भरी इस जिंदगी में हम सभी को खुद के लिए समय निकालना कठिन हो गया है। यही कारण है कि तनाव-चिंता जैसी कई प्रकार की गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। हमारी जिंदगी से हंसी-खुशी गायब होती जा रही है। हंसी-खुशी वाला माहौल पूरे परिवार को तनावमुक्त रखने में मदद करता है। मेडिकल विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से सभी लोगों को जोर-जोर से हंसने की आदत बनानी चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
Jokes in Hindi: गणित में कमजोर छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सब रह गए भौचक्के, आप भी हंसते-हंसते हो जाएंगे लोट-पोट
वो लड़कियां भी किसी आतंकवादी से कम नहीं हुआ करती थीं
जो टिचर के क्लास मे आते ही याद दिला देती है
सर आपने टेस्ट का बोला था…!
टीचर- तुम तो पढ़ाई में बहुत कमजोर हो,
मैं तुम्हारी उम्र में गणित के इससे भी कठिन सवाल हल कर लेता था।
सोनू- आपको अच्छे टीचर मिल गए होंगे सर।
सबकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती।
महिला- डॉक्टर साहब, मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं, क्या करूं?
डॉक्टर- उन्हें दिन में बोलने का मौका दीजिए।
एक भिखारी को 100 का नोट मिला
वो फाइव स्टार होटल में गया और भरपेट खाना खाया
1500 रुपये का बिल आया, उसने मेनेजर से कहा, पैसे तो नहीं है
मैनेजर ने पुलिस के हवाले कर दिया
भिखारी ने पुलिस को 100 का नोट दिया और छूट गया, इसे कहते हैं-
Financial management with MBA