जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।
पत्नी के सवालों का पति ने दिया ऐसा मजेदार जवाब....पढ़िए धमाकेदार जोक्स
सोमू एक दर्जी के पास गया...
सोमू - पैंट की सिलाई कितनी है...?
.
दर्जी - 200 रुपये...
.
सोमू - और निक्कर की...?
.
दर्जी - 50 रुपये...
.
सोमू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो,
बस लंबाई पैरों तक कर देना...!!!
पप्पू उदास बैठा था...
.
गप्पू - क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है?
.
पप्पू - क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है...
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं, लेकिन न तो शीतल आई और न छाया...!!!
छात्र (भगवान से) - हजारों की किस्मत तेरे हाथ है,
अगर पास करदे तो क्या बात है...?
.
.
परीक्षा के बाद
भगवान - गर्लफ्रेंड थोड़ी कम पटाता तो क्या बात थी,
किताबे तो सारी तेरे पास थी...!!!
चार सरदार ट्रेन के पीछे भाग रहे थे...
दो चढ़ गए, तो ट्रेन में लोगों ने कहा -
'वेल डन'
.
.
सरदार - क्या खाक 'वेल डन'
जाना तो उन्हें था, हम तो छोड़ने आए थे...!!!