जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पत्नी की तारीफ में पति ने कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू - सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ...
.
गप्पू - नहीं पता, तुम ही बताओ...
.
पप्पू - स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका...!!!
पति ने पत्नी को मैसेज किया...
.
आखिरी पैग चल रहा है...
आधे घंटे में घर पहुंचता हूं!
.
.
अगर नहीं पहुंचा तो
इसी मैसेज को दोबारा पढ़ लेना...!!!
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!!!
.
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो। यह लो मेरा टैबलेट...
.
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!!!
.
अब पति सदमे में है...!!!
पति (पत्नी से) - सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे... मानना पड़ेगा...!
.
पत्नी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है... पर किस बात पर...?
.
पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है,
पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो...!!!
.
फिर क्या हो हई पतिदेव की जबरदस्त कुटाई...