जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पति ने पत्नी से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
पति-पत्नी का एक घंटे से चल रहा झगड़ा
पति के द्वारा बोली गई सिर्फ एक लाइन में खत्म हो गई...
.
और वो लाइन थी...
.
सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?
पत्नी - मैं तो तंग आ गई हूं इस आदमी से,
कोई काम ठीक से नहीं कर सकता...!
.
पति - अरे भाग्यवान, अब क्या खता हो गई मुझसे..?
.
पत्नी - ये कल तुमने गैस खत्म होने पर कैसा सिलिंडर लगाया है,
दो बार दूध गर्म किया, दोनों बार ही फट गया...!!!
पत्नी - शादी से पहले तो तुम कहते थे कि शादी के बाद
मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा...
अब क्या हुआ..?
.
पति - सच बताऊं जानू...?
.
पत्नी (खुश होते हुए) - हां बताओ...
.
पति - मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी...!!!