जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।
बारिश और पत्नी के बीच समानता जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी....पढ़िए मजेदार जोक्स
आज का ज्ञान
औरत ही औरत की दुश्मन होती है...
.
विश्वास न हो तो...
.
अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी...
.
बीवी से मिलवा कर देख लो...!!!
सबसे छोटा दिल तोड़ने वाला जवाब...
.
लड़की - तुम बातें बहुत अच्छी करते हो...!
.
.
लड़का - आगे बढ़ो बहन... मैं
तुम्हारा रिचार्ज नहीं करा सकता...!!!
पत्नी - तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है...
मैं घंटों से बोले जा रही हूं और
तुम हो कि उबासी ले रहे हो...!
.
.
पति - मैं उबासी नहीं ले रहा,
बोलने की कोशिश कर रहा हूं,
लेकिन तुम हो कि बोलने ही नहीं दे रही...!!!
दोस्ती ऐसी होनी चाहिए कि...
.
कभी अकेले निकलो तो...
.
देखने वालों के दिल में सवाल उठे...
.
वो दूसरा कमीना कहां है...!!!