जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: प्रेमी ने प्रेमिका के सवाल का दिया धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स
एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा...
.
पंडित जी - बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और
आखिरी रोटी कुत्ते को..!
.
औरत - पर पंडित जी, मैं तो ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं और
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...!!!
.
पंडित जी बेहोश..!!
प्रेमिका - जानू, तुम हफ्ते में कितनी बार
दाढ़ी बनाते हो...?
.
प्रेमी - दिन में 20-30 बार...
.
प्रेमिका - पागल हो, एक दिन में 20-30
बार कौन दाढ़ी बनाता है...?
.
प्रेमी - अरे मैं नाई हूं...!!!
पप्पू - दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं...
.
गप्पू - कौन-कौन से...?
.
.
पप्पू - एक ईमेल और दूसरा फीमेल,
एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं...!!!
लड़की आधी रात को - गुड नाइट मम्मी
.
मम्मी - गुड नाइट
.
लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा
.
पाप - गुड नाइट बेटा
.
लड़की परेशान होकर बोली - अरे गुड नाइट कहां है? मच्छर काट रहे हैं...!!!