Jokes: हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।
गुस्से में पत्नी (पति से) बोली- अब हद हो गई।
मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।
पति- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।
कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है।
पति- तुम्हारे पापा मानते क्यों नहीं? जले पर नमक छिड़कने की आदत गई नहीं अब तक उनकी।
पत्नी- अब क्या हो गया?
पति- आज फिर से पूछ रहे थे कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो न?
Jokes: संता बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
संता- कोई चीज बुरी नहीं है होती बस समय समय की बात है।
बंता- बोला वौ कैसे
संता- अगर बगल की स्कूटी पर खूबसूरत लड़की हो तो ट्रैफिक जाम भी अच्छा लगता है
Funny Jokes: नर्स- मुबारक हो आपके घर बेटा पैदा हुआ है, सुरेश ने दिया गजब का जवाब
पप्पू- यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद ही नहीं आई । ऊपर की सीट मिली थी, साथ ही साथ गर्मी भी बहुत थी।
गप्पू- अरे तो सीट बदल लेना चाहिए था।
पप्पू- कैसे बदलता? नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था।