जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पत्नी की बात सुन जब पति ने बदल लिया इरादा...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
मैडम - बेटा, मान लो अगर चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुस जाएं,
तो तुम सबसे पहले क्या करोगे...?
.
बच्चा - ऐसी स्थिति में मैं 100 नंबर को पीछे से शुरू करते हुए
001 पर कॉल करूंगा, ताकि पुलिस भी पीछे के दरवाजे से आए।
.
मैडम बेहोश...!
एक शराबी शराब पीकर एक अर्थी से टकरा गया...
.
लाश गिर गई, लोग शराबी को पीटने लगे...
.
शराबी - अबे जो गिरा वो तो कुछ बोल नहीं रहा,
तुमलोग क्यों नेता बन रहे हो...?
प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है...!
.
.
प्रेमिका - हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...?
बीवी से परेशान एक पति ने आत्महत्या करने का विचार किया और
पांचवी मंजिल की बालकनी से कूदने ही वाला था कि...
.
उसकी बीवी ने अंदर से आवाज दी- अजी सुनते हो,
मेरी कुछ सहेलियां आई हैं, अंदर आ जाओ,
आपकी पहचान करा देती हूं...!
.
बस फिर क्या था...
पति ने तुरंत आत्महत्या का ख्याल दिल से निकाल दिया...!