जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।
शादीशुदा जिंदगी का मजा ही अलग होता है, खाने को... पढ़िए मजेदार जोक्स
हवलदार - सर, हमने शराब से भरा ट्रक पकड़ा है!
इंस्पेक्टर - शाबाश, बहुत अच्छे।
हवलदार - अब आगे क्या करना है सर?
इंस्पेक्टर - अब एक ट्रक सोडा और एक ट्रक नमकीन भी पकड़ लो...!!!
शादीशुदा जिंदगी का मजा ही अलग होता है...
.
.
.
खाने को कुछ मिले ना मिले,
सुनने को भरपूर मिल जाता है...!!!