फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शायर की शायरी सुन भीड़ से आई ऐसी आवाज...पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 23 Dec 2020 09:18 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 23 Dec 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
Jokes Hilarious Jokes Comedy Jokes Adults Jokes Seriously Funny Jokes Shayari
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

मास्टर जी - दुख तो अपना साथी है,
सुख तो आता जाता है...!
.
अर्थ स्पष्ट करो...?
.
पप्पू - बीवी हमेशा घर में होती है,
साली आती जाती है...!

Jokes Hilarious Jokes Comedy Jokes Adults Jokes Seriously Funny Jokes Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

गुरु जी - बस इरादे बुलंद होने चाहिए, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
.
लड़का - मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं...!
.
गुरु जी - कैसे...?
.
लडका - हैंड पंप से...!!!

Jokes Hilarious Jokes Comedy Jokes Adults Jokes Seriously Funny Jokes Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

टीचर - अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया तो 100 रुपये फाइन लगेगा...!
दूसरी बार गया तो 200 रुपये और तीसरी बार सीधा 500 का फाइन लगेगा...!
.
.
छात्र - सर जी! अगर हमें महीने भर का पास बनवाना हो,
तो कितने का बन जाएगा...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Hilarious Jokes Comedy Jokes Adults Jokes Seriously Funny Jokes Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

एक बार छगन चौकीदार वकील के पास गए
और बोले...
.
वकील साहब... मेरी वसीयत लिख दो, 
मैं मरने के बाद अपना सबकुछ यतीमखाने को दान करना चाहता हूं।
.
वकील साहब - क्या-क्या है तुम्हारे पास?
.
छगन चौकीदार - बस.. एक बेटा और एक बेटी।

विज्ञापन
Jokes Hilarious Jokes Comedy Jokes Adults Jokes Seriously Funny Jokes Shayari
Jokes - फोटो : Pixabay

शायर ने अर्ज किया...

महफिल में हमारे जूते खो गए...
तो हम घर कैसे जाएंगे?

महफिल में हमारे जूते खो गए... 
तो हम घर कैसे जाएंगे? 
.
इतने में भीड़ में से किसी ने कहा -
'आप शायरी तो शुरू कीजिए...
इतने मिलेंगे कि आप गिन नहीं पाएंगे'!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed