पत्नी के बारे में पति ने इंस्पेक्टर से कही ऐसी बात, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
सच्ची बात...
अपने हाथ में फोन हो तो
खाना खाने में एक घंटा लगता है...
.
और...
.
अपना फोन किसी दूसरे के हाथ में हो तो
खाना खाने में महज दो मिनट ही लगते हैं...!!!
देर रात एक पति-पत्नी पार्टी से लौट रहे थे,
रास्ते में पुलिस ने उनकी गाड़ी रोकी और तलाशी लेने लगें!
गाड़ी के कागजात वगैरह चेक करने के बाद
इंस्पेक्टर ने पत्नी की ओर इशारा करते हुए पति से पूछा-
ये मोहतरमा कौन हैं?
पति - मेरी पत्नी है...
इंस्पेक्टर - कोई सबूत है आपके पास जो यह सिद्ध कर सके
कि ये आपकी पत्नी है...?
पति पहले तो दो मिनट के लिए सोच में पड़ गया,
फिर गाड़ी से उतरकर इंस्पेक्टर को एक ओर ले जाकर
धीरे से बोला- सर, अगर आप किसी तरह यह सिद्ध कर दें
कि ये औरत मेरी पत्नी नहीं है, तो मैं अपना 25 लाख का बंगला
आपके नाम कर दूंगा!
इंस्पेक्टर साहब वहीं बेहोश...