जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
लड़के ने लड़की के लिए लाई एक ऐसी चीज की हो गई जोरदार कुटाई....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी सुबह-सुबह बिस्तर से उठकर सीधे मेकअप करने लगी,
तभी पति की भी आंख खुल गई!
.
पति - पगला गई हो क्या, सुबह सुबह मेकअप...?
.
पत्नी - चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेस लॉक लगा दिया था और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!!!
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -
भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
.
आदमी (गुस्से में) - एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे
किस्मत वाला कह रहे हो!
.
साइकिल वाला - देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, तो
साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...!!!
पति- शादी से पहले तुम बहुत उपवास रखती थी अब क्या हो गया...?
.
पत्नी- बहुत नहीं, सिर्फ 16 सोमवार रखती थी।
.
पति- फिर अब क्या हुआ...?
.
पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा उपवास से भरोसा ही उठ गया!
लड़का (रोमांटिक अंदाज में) - जान देखो,
मैं तुम्हारी जुल्फों के लिए क्या लाया हूं।
.
लड़की : सो स्वीट... क्या लाए हो...?
.
लड़का - जूं निकालने वाली कंघी...!!!
.
फिर लड़के की हुई जोरदार कुटाई...