जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
जूते के चक्कर में बाप ने कर दी बेटे की जोरदार धुनाई....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र - सर जी...
.
मास्टर - हां बोलो...
.
छात्र - मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे...?
.
मास्टर - नहीं, बिल्कुल नहीं! बोलो क्या बात है...?
.
छात्र - मैंने आज होमवर्क नहीं किया...!!!
मास्टर जी - 'मर भी गया तो मैं तुझे करता रहूंगा प्यार'
इस पंक्ति के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है...?
.
.
.
पप्पू - सर इसका मतलब है कि कवि
अपनी प्रेमिका को भूत बनकर डराना चाहता है...!!!
गुप्ताजी की पत्नी का 35वां जन्मदिन था,
पर गुप्ताजी बिजनेस के सिलसिले में शहर से बाहर थे...
.
इसलिए उन्होंने 25 गुलाब के फूल ऑर्डर किए
अपनी पत्नी को भेजने के लिए...
.
फूलों के साथ गुप्ताजी ने लिखा - डियर,
मैं तुम्हारे लिए उतने फूल भेज रहा हूं,
जितने साल की तुम लगती हो।
.
उधर फूल वाले के यहां स्कीम थी... 'एक पर एक फ्री'
.
आज तक गुप्ताजी समझ नहीं पाए कि उनका तलाक क्यों हुआ...!!!
पिताजी - बेटा, जरा मेरे जूते लाना।
.
बेटा - पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों..?
.
पिताजी - पहले तो दोनों की जरूरत थी,
अब तो तू एक ही लेके आ...!!!