husband wife funny jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!
2 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात कर रहे थे...
चिंटू- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
मिंटू- कब-कब...?
चिंटू- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।
3 of 5
जोक्स का पिटारा
- फोटो : freepik
पत्नी- मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं...!
यह सुनकर पति बहुत खुश हुआ, लेकिन
पत्नी को दिखाने के लिए बोला -
मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा...!
पत्नी बोली- ठीक है तो फिर नहीं जाती...!
Funny Jokes: जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी ने दिया झन्नाटेदार जवाब
4 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
बब्लू उदास बैठा था।
डब्लू- क्यों उदास बैठे हो?
बब्लू- यार जिस दिन घरवालों से नाराज होकर खाना छोड़ता हूं, उसी दिन मटर पनीर बना लेते हैं।
Jokes In Hindi: महिला- पंडित जी मेरी शादी किससे होगी? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
5 of 5
हिंदी जोक्स
- फोटो : freepik
स्टूडेंट से टीचर ने पूछा, एक साल में कितनी रात्रि होती है?
स्टूडेंट- 10 रात्रि
टीचर- 10 कैसे बताओ ?
स्टूडेंट- 9 नवरात्रि ओर 1 शिवरात्रि
टीचर कोमा में है।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)