Hindi Jokes: हर किसी के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। आप प्रसन्न रहते हैं, तो घर की उदासी दूर रहती है और खुशहाली रहती है। घर में खुशहाली रहने से हर कोई प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। इसलिए सभी को अपने परिजनों के साथ बैठकर अच्छी बातें करनी चाहिए और हंसना चाहिए। इससे घर का माहौल सकारात्म रहता है। कई बीमारियों से बचाने में हंसी मदद करती है। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: टीचर- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? संता ने दिया मजेदार जवाब
टीचर- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है?
संता- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि वो भैंस को हिला सके।
मुझे भी देखने दो, किसका एक्सीडेंट हुआ है...?
पप्पू भीड़ को हटाते हुए बोला...
जब कोई हटा नहीं, तो वह चिल्लाता हुआ बोला-
जिसका एक्सीडेंट हुआ है, मैं उसका बाप हूं...
रास्ता मिल गया और पप्पू ने देखा तो एक गधा मरा पड़ा था...!
Virla Jokes: जब चिंटू को प्लेटफॉर्म पर टीटी ने पकड़ लिया, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी
बिट्टू - यार बता I am going का मतलब क्या होता है?
बब्लू - मैं जा रहा हूं..
बिट्टू - ऐसे कैसे जाओगे? मैं ये सवाल 20 लोगों से पूछ चुका हूं,
सब चले जाने की बात करते हैं, तुम जवाब बताकर जाओ...
Viral Jokes: शादी के अगले दिन पति-पत्नी में हुई लड़ाई, वजह जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
संता- परीक्षा खत्म होते ही जिम ज्वॉइन कर लूंगा।
बंता- क्यों?
संता- रिजल्ट आने तक मार झेलने लायक तो बॉडी बन ही जाएगी।