Hindi Jokes: अच्छी सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही खुल कर हंसना तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण है। खुलकर हंसने से इम्युनिटी सिस्टम मजबूत है। हालांकि अधिक व्यस्तता होने की वजह से लोग खुलकर नहीं हंस पाते गहैं। जोक्स हंसने में हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जो आपकी हंसने में मदद करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: पप्पू- ऐसी चाय पिलाओ कि मन झूम उठे और बदन नाचने लगे, वेटर ने दिया मजेदार जवाब
पप्पू वेटर से- ऐसी चाय पिलाओ जिसे पीकर मन झूम उठे और बदन नाचने लगे..
वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं...
गप्पू- मां सारे खिलौने बेड के नीचे छिपा दो...
मां- क्यों?
गप्पू- क्योंकि मेरा दोस्त डब्बू आ रहा है..
मां- डब्बू खिलौने चुरा लेगा..
गप्पू- नहीं, वह अपने खिलौने पहचान लेगा...
टीचर- पास्ट और फ्यूचर टेंस की कोई परिभाषा देकर बताओ!
चिंटू- एक खूबसूरत लड़की को देख कर बूढ़े पास्ट टेंस में और लड़के फ्यूचर टेंस में चले जाते हैं !
सोनू- शादी से पहले तो तुम कहती थी कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगी
तो अब क्या हुआ?
रिंकी ने कहा- एक सच बताऊं क्या ?
सोनू- हां, जल्दी बताओ?
रिंकी- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी
Hindi Jokes: पप्पू ने भाभी को बताया चायपत्ती और पति में समानता, पढ़िए धमाकेदार जोक्स