{"_id":"65c6110fb9dd64efd4078804","slug":"hindi-jokes-padit-ji-jokes-in-hindi-viral-funny-jokes-2024-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जोक्स हिंदी: जब पंडित जी ने कंजूस आदमी को बताया अमीर होने का उपाय, पढ़िए मजेदार चुटकुले","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
जोक्स हिंदी: जब पंडित जी ने कंजूस आदमी को बताया अमीर होने का उपाय, पढ़िए मजेदार चुटकुले
जोक्स हिंदी: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। काम में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचा है। ऐसी स्थित में स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका हंसी है। इसलिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए गए जोक्स को भी पढ़कर हंस सकते हैं।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
गोलू पैराशूट बेच रहा था...
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ...
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...?
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!
3 of 5
जोक्स
- फोटो : iStock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए...
कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
पत्नियां बहुत समझदार होती हैं....
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती हैं... बल्कि घुमाकर कहती हैं...
अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है.... बहुत सीधे-सादे हैं दुनियादारी की समझ ही नहीं है।
पत्नी की मायके जाने सुनकर पति बहुत खुश हुआ और पत्नी को दिखाने के लिए बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा।
पत्नी फटाफट हंसते हुए बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।