फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 28 Mar 2023 03:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Mar 2023 03:40 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Majedar Jokes And Chutkule in Hindi Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए मानसिक तनाव औक चिंता से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। मानसिक तनाव एवं बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आप हर दिन सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ ऐसे वायरल जोक्स (Viral Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



मोटू- क्या हुआ भाई तुम उदास क्यों बैठे हो?
पतलू- भाई अब क्या बताऊं, तुम्हारी भाभी ने नाक कटवा दी।
मोटू- वो कैसे?
पतलू- हम दोनों टॉयलेट फिल्म देखने गए थे, ट्रैफिक के कारण  थोड़ा लेट हो गए।
मोटू- इसमें क्या नाक कटवा दी ?
पतलू- तेरी भाभी सारे मोहल्ले में कहती फिर रही है कि मैं और पति टॉयलेट गये थे, लेट हो गए तो थोड़ी सी निकल गई। 
अब में किस-किस को समझाऊं।

Hindi Jokes: Majedar Jokes And Chutkule in Hindi Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

आधी रात को सोनू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था, एक पुलिस वाले ने रोक कर पूछा कहां जा रहे हो?
गोलू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने.
पुलिस वाला - इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
गोलू- नहीं साहब, बीवी देगी।
 

Hindi Jokes: Majedar Jokes And Chutkule in Hindi Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीटू की दो करोड़ की लॉटरी निकली
लॉटरीवाला- आपको टैक्स काटकर 1.75 करोड़ मिलेंगे
टीटू- ये गलत बात है, मुझे पूरे 2 करोड़ दो
नहीं तो मेरे टिकट के 100 रुपये वापस करो।

Jija Sali Jokes: जीजा जी- न्यूटन का नियम बताओ, साली का जवाब सुनकर उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Majedar Jokes And Chutkule in Hindi Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

रमेश का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया।
रमेश उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके पर पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया।
रमेश फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया।
रमेश- रोते-रोते बोला- धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा। 

Hindi Jokes: पति से पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे? फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Hindi Jokes: Majedar Jokes And Chutkule in Hindi Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

चिंटू-पिंटू से...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है.
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है.

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed