Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग मानसिक तनाव से परेशान हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्टस और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने से की सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और बेचैनी जैसी समास्याओं से हम बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
हिंदी जोक्स: जज- क्या सबूत है कि तुम कार तेज नहीं चला रहे थे? चालक का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
कार चालक- साहब, मैं अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था।
जज- ओह, छोड़ दो इस मासूम को, ऐसे समय कोई भी गाड़ी तेज नहीं चला सकता।
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप?
पति- तुम्हारी फेवरिट आइसक्रीम या तुम्हारी फेवरिट चॉकलेट खा लेता हूं और मेरी याद आने पर तुम क्या करती हो?
पत्नी- मैं भी एक क्वॉर्टर और तीन सिगरेट पीने के बाद एक पैकेट गुटखा खा लेती हूं।
जोक्स: जब काफी दिनों बाद संता पार्क में घूमने गया, फिर जो हुआ जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू- सर, पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है, जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है।
मजेदार चुटकुले: पत्नी- प्यार क्या है? पति का जवाब सुनकर भर आएगा दिल
एक बार बस के कंडक्टर ने चिंटू से पूछा - तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो,
तुम्हारा बाप चौकीदार है क्या?
चिंटू बहुत ही शरारती था।
बोला - तुम हमेशा मुझसे पैसे मांगते रहते हो, तुम्हारा बाप भिखारी है क्या?