हिंदी जोक्स: आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Jija Sali Jokes) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इन नए और ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर लोग खूब हंसते और हंसाते हैं। तो देर किस बात की, आइए पढ़ते हैं इन मजेदार जोक्स को और हंसते हैं...
पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट
जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?
संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से
लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
जज: इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे।
संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी
जज- क्या समझे? ..
संता- यही की, आपकी हालत
मुझसे भी ज्यादा खराब है।
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया
संता- देख सूरज डूबा क्या?
बंता- अभी नहीं...
थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा
संता- देखो डूबा के नहीं?
बंता- नहीं डूबा...
संता- लगता है, ये आज मुझे
साथ में ले के ही डूबेगा।
हिंदी जोक्स: अंकल- तू स्कूल क्यों नही जाता? गप्पू का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी
पत्नी- आपने कुछ सुना...
पति- क्या...?
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...
हिंदी जोक्स: बॉस कर्मचारी के साथ आंखे डोनेट करने गया, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी
संता का फोन लगातार बज रहा था...
बंता- क्या हुआ आज तेरे पास बहुत फोन आ रहे हैं...
अरे कुछ नहीं बस मैंने तो इतना लिखा था की टीवी की आवाज कम करने वाले रिमोट यहां मिलते हैं, लेकिन गलती से बीवी लिख गया...
बस तब से दीन-दुखियों के फोन की लाइन लग गई है...
मुझे भी चाहिए, मुझे भी चाहिए रिमोट...