फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पिता- बेटी अब तुम मुझे डैड क्यों कहती है? सामने से मिला गजब का जवाब

Mon, 29 Jan 2024 05:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 05:00 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Hindi Jokes: वर्तमान समय में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि लोग तनाव में रहने लगे हैं। अगर आपको तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम खुलकर हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। आप हंसने के लिए जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं। 



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 

Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पिता- बेटी तुम पहले मुझे पापा कहती थी... और अब डैड कहती हो ऐसा क्यों... 
बेटी- ओह डैड, आप भी न... पापा कहने से लिपस्टिक खराब हो जाती है... 
पिता बेहोश। 
 

Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Twitter

पति भागा भागा होटल के मेनेजर के पास आया और चिल्लाता हुआ बोला 
जल्दी चलो, मेरी बीवी खिड़की से कूद कर जान देना चाहती है 
मेनेजर-मैं क्या करूं 
पति-कमीने, खिड़की नहीं खुल रही है

Funny Jokes: पप्पू शराब पीते-पीते रोने लगा, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही, 
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलैक्ट्रीकल...
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा, 
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था...


Jokes: अकबर- बीरबल हम अनारकली को क्यों नहीं ढूंढ पा रहे हैं? बीरबल ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Hindi Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया…
उसने देखा उसके पीछे दो लड़कियां किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी
पहली लड़की- भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए…
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए...
शराबी बोला…तो मैं रुकूं या जाऊं…?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed