Hindi Jokes: हंसते मुस्कुराते रहने से तनाव से होने वाली मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचा जा सकता हैं। जिस तरह शरीर के अंगों को स्वस्थ रखने के लिए हम योग करते हैं। उसी तरह हंसी भी मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए एक योग की तरह ही काम करती है, जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: बच्चे ने पापा से दस रुपये लेकर बताई रोने की वजह, कारण जानकर हो जाएंगे लोटपोट
छात्र - सर जी...
मास्टर - हां बोलो...
छात्र - मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे...?
मास्टर - नहीं, बिल्कुल नहीं! बोलो क्या बात है
छात्र- मैंने आज होमवर्क नहीं किया है।
अगर कोई सुबह-सुबह उठने में नखरे दिखाए,
तो बस एक तरीका आजमाना है, वह अपने आप उठ जाएगा,
उसके कान में जाकर धीरे से कह दो
तेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं।
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इनकार कर देते।
मरीज- जी वही तो किया था।
टीपू स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां- क्या हुआ बेटा, आज घर जल्दी आ गए।
टीपू - हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया, तो टीचर ने भगा दिया।
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
टीपू- मच्छर टीचर के गाल पर बैठा था।