Hindi Jokes: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इससे आप तनाव से बचे रहते हैं। मानसिक तनाव और इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से हंसी बचाने में मदद करती है। इसलिए हर किसी को सुबह और शाम खुलकर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Hindi Jokes: डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? मरीज ने दिया गजब का जवाब
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है
पप्पू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...
पप्पू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...
पप्पू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...
पप्पू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!
Funny Jokes: टीचर- सबसे ज्यादा नकल कहां होती है? छात्र ने दिया गजब का जवाब
पप्पू - मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया।
गप्पू - कैसे?
पप्पू - एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीदे,
कीमत एक ही पर लिखी थी...
गप्पू - दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा...
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!