Hindi Chutkule: हंसते रहने से इंसान तरोताजा महसूस करता है। हंसी एक दवा की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Hindi Chutkule: छात्र से टीचर- सबसे ईमानदार पुलिस वाले कहां पाए जाते हैं? जवाब के बाद पड़े थप्पड़ ही थप्पड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजू- सावधान इंडिया और क्राइम पेट्रोल में।
टीचर- दे थप्पड़ ही थप्पड़...
लड़की- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?
लड़का- शायद मै भी मर जाऊं...!
लड़की- क्यों...? लड़का- कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!
पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है...!
पति- ओह्ह, पर मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग पर जाने की सोच रहा था...!
पत्नी- जानू, मैं तो मजाक कर रही थी...!
पति- मैं भी मजाक ही कर रहा था, चल उठ के खाना बना...!
नई नवेली फिरंगी बहू की आंखों में आंख डालकर कलियुगी सास बोली...
सास- तुम्हारी शैक्षणिक योग्यता क्या है? हिंदी में बताओ।
लड़की- नेत्र नेत्र चाय।
सास- क्या मतलब?
लड़की- आई आई टी।
सास कोमा में है।