{"_id":"66f53674545d55909603e216","slug":"hindi-chutkule-saas-bahu-funny-jokes-in-hindi-majedar-chutkule-in-hindi-2024-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Chutkule: सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, बहू ने दी गजब की सलाह","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Chutkule: सास- सिर में बहुत दर्द हो रहा है, बहू ने दी गजब की सलाह
Hindi Chutkule: हंसना-मुस्कुराना हर किसी की आदत होती है, लेकिन कई लोग हमेशा उदास रहते हैं। इसके कारण ऐसे लोग कई बार तनाव का शिकार हो जाते हैं। मन की उदासी को दूर करने के लिए हर किसी को हंसना चाहिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप लगा सकते हैं ठहाके...
पिंटू- दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी- मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू- दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी- नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू- पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू- फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी- फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू- तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
2 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
सास (बहू से)- सिर में बहुत दर्द हो रहा है
बहू- सिरदर्द होने पर कुछ देर अपनी बेटी से
जरूर बात किया करो मांजी
सास- क्यों?
बहू आपने सुना तो होगा मांजी, जहर ही जहर को मारता।
3 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर-ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है।
एक बार एक लड़की भगवान से मन्नत मांगी...
हे भगवान किसी समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो
भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो वो इन सब लफड़ो में पड़ेगा ही नहीं जा बेटी घर जा।
डॉक्टर- आपने आने में देर कर दी...
राजू (हैरान और उदासी भरे शोब्दों में)- क्या हुआ डॉक्टर साहब? कितना वक्त बचा है मेरे पास...?
डॉक्टर - मर नहीं रहे हो, छह बजे का अपॉइंटमेंट था और तुम सात बजे आए हो...!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।