Funny Jokes Today: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से इंसान मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से दूर रहता है। इसलिए हर किस को सुबह और शाम हंसना चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास इतनी चुनैतियां हैं कि लोग तनाव में रहने लगे हैं। तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने लिए ऐसे वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब
टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है?
छात्र- क्योंकि वो टूट जाएगी, लेकिन कभी सीधी नहीं होगी
जब दिवाली के मौके पर गर्लफ्रेंड ने बाॅयफ्रेंड से गिफ्ट मांगा...
गर्लफ्रेंड- पिछले साल दिवाली के मौके पर तुमने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी
इस साल क्या दे रहे हो
बाॅयफ्रेंड- मन ही मन बोला... फोल्डिंग खाट में करेंट
पिंकी दिवाली की शॉपिंग करने गयी
पिंकी- भैया अच्छा सा हार दिखाना
दुकानदार- ये लीजिये एकदम नया ब्रांड है
पिंकी- नहीं कोई अंगूठी दिखाओ
दुकानदार- मैडम आप एक हफ्ते से रोज ऐसे ही सब कुछ देख कर चली जाती हो
कुछ लेती क्यों नहीं ?
पिंकी- भैया मैं तो रोज कुछ ना कुछ लेके जाती हूं आप ध्यान ही नहीं देते...
Hindi Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
गप्पू- मैं गप्पू।
गप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर-199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
गप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।