Funny Jokes: हंसने से शरीर में रक्त संचार ठीक रहता है। हंसने की वजह से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। आप हंसने में जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसीलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने का सफर पर...
Funny Jokes: टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए? छात्र ने दिया झन्नाटेदार जवाब
टीचर- अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
स्टूडेंट- चुपचाप कंबल ओढ़कर सो ही जाना चाहिए क्योंकि
आप रजनीकांत तो हैं नहीं जो मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।
संता और बंता की लड़ाई हो रही थी।
संता (गुस्से में)- मैं तेरे कपड़े फाड़ कर तुझे घर के बाहर भेज दूंगा।
बंता (और ज्यादा गुस्से में)- ओ चुप कर, सीरियस लड़ाई में रोमांटिक बातें न किया कर।
Hindi Chutkule: साली- शांति किसके घर में रहती है...? जीजा ने दिया गजब का जवाब
भोलू- एक दर्जी के पास गया...
भोलू - पैंट की सिलाई कितनी है?
दर्जी - 200 रुपये...
भोलू - और निक्कर की...?
दर्जी - 50 रुपये...
भोलू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...!
Hindi Jokes: लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं है, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली___चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।