फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं जब शाम को दारू पीकर घर जाता है, चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Fri, 28 Feb 2025 06:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है।

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Jokes For Friends veg jokes bf jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है। आज भी हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
 

Funny Jokes in Hindi Jokes For Friends veg jokes bf jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

नंदू- यार कुछ पैसे उधार दे दे
पप्पू- क्या हुआ यार सब ठीक-ठाक
नंदू- बीवी का उधार चुकाना है
पप्पू- मतलब
नंदू- मुसीबत में बीवी से कभी पैसे उधार लिए थे
लेकिन अब समझ आ गया कि कभी भी बीवी से पैसे उधार नहीं लेने चाहिए
मैंने दो साल पहले 30 हजार लिए थे
50 हजार दे चुका हूं, अभी भी 30 बाकी हैं
पता नहीं कौन सा हिसाब लगाती है.....
 

Funny Jokes in Hindi Jokes For Friends veg jokes bf jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं जब शाम को दारू पीकर घर जाता है
चिंटू- कहती नहीं, बोलती है
दोस्त- क्या?
चिंटू- कीड़े पड़ेंगे तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...

Desi Jokes: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, घर में लगेंगे हंसी के ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Jokes For Friends veg jokes bf jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

Latest Jokes: घर पर जमी बैठकी में सुना दें पिता-पुत्र के ये पांच मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Jokes For Friends veg jokes bf jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए... 
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी... 
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed