जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
2 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
भोलू की दीवार घड़ी बंद हो गई।
जब भोलू ने घड़ी को खोल कर देखा,
तो उसमें एक मच्छर मरा हुआ मिला।
भोलू बोला – अब समझ में आया,
घड़ी चलेगी कैसे, इसका तो ड्राइवर ही
मर गया है
3 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
सोनू - मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां - बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
सोनू (मन ही मन सोचता हुआ) बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है
4 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
चिंटू की भाभी काजू खा रही थी…
चिंटू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो…
भाभी ने एक काजू पप्पू हाथ में रख दिया और बाकि खुद खाने लगी।
चिंटू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां, बाकि सबका स्वाद भी ऐसा ही है…
5 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : istock
पप्पू एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है!
बैंक मैनेजर - किसके साथ?
पप्पू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको।