Viral Jokes And Chutkule in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर में खुशहाली रहती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो नियमित रूप से हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: जब पति और पत्नी के बीच हुई जमकर लड़ाई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पति पत्नी मे झगड़ा हुआ, पति घर से चला गया,
पति- रात को फोन पर,”खाने मे क्या है”
पत्नी- ज़हर.
पति- मैं देर से आऊंगा, तुम खाकर सो जाना।
एक बार पप्पू को अकबर के सैनिकों ने पकड़ लिया और दरबार में लेके गये...
अकबर- कौन हो तुम??
पप्पू- महाराज मैं पप्पू हूं...
अकबर- इतनी रात को हमारे महल में क्या कर रहे थे??
पप्पू- कुछ..कुछ नहीं महाराज (घबराते हुए)
अकबर- सैनिकों, इसे ले जाओ और बंदी बना दो...
पप्पू- महाराज रहम करो, मुझे बंदी मत बनाओ मुझे बंदा ही रहने दो।
एक अंकल ने पप्पू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
पप्पू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
हवलदार- सर दशहरा पर सभी कैदियों ने जेल में रामायण प्ले किया था...
जेलर- यह तो अच्छी बात है, इसमें इतना परेशान क्यों हो रहे हो?
सर परेशानी यह है कि हनुमान बना कैदी अभी तक संजीवनी बूटी लेकर नहीं आया है।